March 8, 2026

गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन

Faridabad/Alive News: गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद में जिला  प्रशिक्षण एवं शिक्षण संस्थान पाली फरीदाबाद के निर्देशानुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभिन्न विषयों न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड सैनिटेशन, टोबैको फ्री हरियाणा, सैफ यूज ऑफ इंटरनेट आदि पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 विद्यालय स्तर पर प्रथम विजेता खुशबू को ब्लॉक लेवल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ हैं अभी पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा स्लोगन राइटिंग एवं कार्टून प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। शिक्षा विभाग द्वारा जनसंख्या दिवस के अवसर पर यह आयोजन किया जा रहा है। विद्यार्थियों की प्रतियोगिता में प्राध्यापिका सुशीला बेनीवाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्राध्यापिका सरिता और प्राध्यापिका गीता ने  प्रतिभागी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।  

विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि विद्यालय में समय समय पर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार सभी प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया जाता है तथा अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

 प्राचार्य मनचंदा ने विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों के प्रस्तुतीकरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में मिले अवसरों का लाभ विद्यार्थियों की रचनात्मकता को बढ़ाता हैं तथा उन के सोचने की क्षमता को भी विकसित करता हैं उन्होंने सभी प्रतियोगिता करने वाले विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतियोगिता से आप को अपनी प्रतिभा को और अधिक प्रखर बनाने का अवसर प्राप्त होता है तथा आप के आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता में भी वृद्धि होती है।

प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की सफलता पर प्राध्यापिका सुशीला, सरिता, गीता और ज्योति सहित अपने सभी शिक्षक वृंद का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के अथक परिश्रम से ही विद्यार्थियों को स्वयं का चहुमुखी विकास करने का अवसर प्राप्त होता है।