Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर 85 की पुलिस ने घर में चोरी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आराेपी अपने साथी काे लेकर शिकायतकर्ता के घर में घुसा जिसकाे चारी की वारदात का अंजाम दिया। आरोपियों से एक अंगुठी, एक नोज पिन, एक जोडी कान की बालिया व एक फोन बरामद किया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कृष्ण खत्री निवासी कृष्णा कॉलोनी गाँव भूपानी फरीदाबाद ने थाना भूपानी में दी शिकायत में आरोप लगाया। कि वह 4 जुलाई को अपने परिवार के साथ नेपाल गया था। 18 जुलाई को जब घर पर वापिस आकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था, कोई नामालूम व्यक्ति घर से आभुषण, नगदी व एक मोबाईल फोन चोरी करके ले गये। जिस शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि क्राईंम ब्रांच सेक्टर-85 की पुलिस ने कार्रवाही करते हुए आदित्य (उम्र19) व राहुल (उम्र19) निवासी गांव भूपानी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

