March 7, 2026

पिस्टल व देशी कट्टा सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उत्तप्रदेश जिला गौतमबुद्धनगर मुरादगढी निवासी बन्टी को गांव मोहना के पास से एक पिस्टल सहित व फरीदाबाद इंन्कलेव पार्ट -2 नगला निवासी आशिष को सरकारी स्कूल नंगला गुजरान के पास से देसी कट्टा सहित काबू किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी बन्टी ने बताया कि वह पिस्टल को 30 हजार रूपये में जेवर से किसी अंजान व्यक्ति से लेकर आया था आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर उत्तप्रदेश में चोरी, लूट व लडाई-झगडे के मामले दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी बन्टी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है व वहीं आशिष को जेल भेज दिया गया है।