September 16, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने देसी कट्टा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आराेपी से चोरी के एक अन्य मामले का खुलासा कर ऑटो बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने 10 अगस्त को वासिम निवासी संत नगर, ओल्ड फरीदाबाद को कृष्णा कॉलोनी से देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ऑटो चोरी के एक अन्य मामले का खुलासा किया। जिसके बाद ऑटो को साहुपुरा सरकारी स्कूल, सेक्टर-65 के पास से बरामद किया गया है। आरोपी नशा करने का आदी है और पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड है। आराेपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।