June 9, 2026

वर्कर यूनियन ने कर्मचारियों के चुनाव कराए शांतिपूर्ण सम्पन्न

Faridabad/Alive News: आज सोमवार को ओल्ड फरीदाबाद यूनिट के अंतर्गत आने वाली दो सब डिवीजन वेस्ट और ईस्ट में यूनिट प्रधान पुष्पेन्द्र सिंह की अध्यक्षता एवं यूनिट सचिव लेखराज चौधरी के नेतृत्व में एचएसईबी वर्कर यूनियन ने कर्मचारियों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराये ।

जिसमे वेस्ट सबडिवीजन से बिजली कर्मचारियों ने जगजीत सिंह (एलएम) को प्रधान, प्रदीप (एलएम) को उपप्रधान, कुलदीप भारद्वाज (एएलएम) को सचिव, राजू शर्मा (एएलएम) को सहसचिव, संजय कुमार (एलडीसी) को कैशियर, प्रदीप कुमार (एलएम) को संगठनकर्ता-1, मोहित (एएलएम) को संगठनकर्ता-2 के पद पर कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध चुना ।

इसी के साथ साथ दूसरी ओर सबडिवीजन ईस्ट के भी चुनाव बिजली कर्मचारियों के कराए गए जिसमे मुकेश शर्मा (यूडीसी) को प्रधान, अरुण कुमार (एलएम) को उपप्रधान, सुरेन्दर (एएफएम) को सचिव, रोहताश धनकड़ (डीईओ) को सहसचिव, दीपक (एलएम) को कैशियर, विकास (एलडीसी) को संगठनकर्ता-1, मोनू (एलएम) को संगठनकर्ता-2 के पद पर कर्मचारियों ने अपनी सहमति जताते हुए सर्वसम्मति से चुना । जिसके बाद एचएसईबी वर्कर यूनियन में अपने अपने पद की गोपनीयता के लिये चुने गए नये पदाधिकारियों को यूनियन के वरिष्ठ नेता सन्तराम लाम्बा ने सभी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत करते हुए शपथ ग्रहण करवाई ।