March 12, 2026

टेलीग्राम टास्क के नाम पर की लाखों रुपये की ठगी

Faridabad/Alive News: टेलीग्राम टास्क के बहाने धोखाधडी के एक मामले में साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार भारत कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि मई माह में उसके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें वर्क फ्राम होम के लिए ऑफर दिया गाया। जिसके बाद उसे एक लिंक के जरिए टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया बाद में ठगों ने उससे अलग-अलग टास्क के लिए 1,10,600 रूपये अपने खाता में डलवाये और कोई पैसा वापिस नहीं दिया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान जिला जयपुर निवासी हर्षित (उम्र 25) वासी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी हर्षित ने बताया कि वह खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे ठगो को दे रखा था। जिस खाता में ठगी के कुल 76,000 रुपये आए थे। आरोपी बांरहवी पास है व पेट्रोल पंप पर काम करता है।