March 10, 2026

घर से लाखों के गहने व नगदी चुराने वाला एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : घर से लाखों के गहने व नगदी चुराने वाला एक आराेपी काे गिरफ्तार किया। आराेपी शिकायतकर्ता के घर पर काम चल रहा था। जहां पर आरोपी करीब पिछले दस दिन से मजदूरी का काम कर रहा था। तभी आरोपी ने मौका देखकर घर से ज्वैलरी और पैसे अलमारी से निकाल लिए। आरोपी से चोरी किए हुए गहने व 15 हजार रूपये में बरामद किए गये है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ललित कुमार निवासी सेक्टर-8 फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सेक्टर-8 में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 10 जून को उसकी पत्नी ने अलमारी में कुछ ज्वैलरी व करीब 10 हजार रूपये रखे थे। जब उसकी पत्नी में 19 जुलाई को अलमारी को चैक किया तो पाया कि ज्वैलरी और पैसे गायब था। जिसे कोई नामपता नामालुम व्यक्ति चोरी करके ले गया था। जिस संबंध में थाना सेक्टर-8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्हाेंने आगे कार्रवाई करते हुए कपिल निवासी गावँ करहाया जिला हाथरस उ.प्र. हाल तिरखा कॉलोनी बल्लबगढ को गिरफ्तार किया है।