Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4.56 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नेहरू कॉलोनी निवासी राहुल (उम्र 23) को पकड़ा। आरोपी के पास से 4.56 ग्राम स्मैक बरामद की गई। उसके खिलाफ थाना डबुआ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह बेरोजगार है और खुद भी नशे का आदी है। उसने यह स्मैक किसी अजनबी से 18 हजार में खरीदी थी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस नशा तस्करों पर लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

