March 10, 2026

12 घंटे में चोरी का खुलासा, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी टाउन नंबर-3 की पुलिस ने तेज़ी से कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात के मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। 

कृष्णा कॉलोनी निवासी फरीदा बेगम ने पुलिस को बताया कि वह 17 जुलाई को बी.के. हॉस्पिटल में किसी काम से गई थीं। जब वह लाइन में खड़ी थीं, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके बैग को काटकर उसमें से 5 हजार रुपये चुरा लिए। इस शिकायत पर थाना एसजीएम नगर में केस दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं प्रियंका (निवासी मच्छगर बल्लभगढ़), सुजावती और वेदना (निवासी प्रेस कॉलोनी, फरीदाबाद) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने मौके का फायदा उठाकर बैग को किसी नुकीली चीज से काटा और पैसे निकाल लिए।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 3870 रुपये बरामद किए हैं। तीनों महिलाओं को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।