October 20, 2026

चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

फरीदाबाद में चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के मामले में गिरफ्तार आरोपी खुर्शीद और बरामद बाइक

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच एवीटीएस सिकरोना की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पलवल के गांव अंधरौला निवासी खुर्शीद के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 19 अक्टूबर को क्राइम ब्रांच एवीटीएस सिकरोना की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने खुर्शीद को सेक्टर-25 स्थित अटल पार्क के पास चोरी की मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने यह मोटरसाइकिल नूंह में किसी व्यक्ति से 10 हजार रुपये में खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।