Chandigarh/Alive News: यमुना नहर में नहाते समय तीन दोस्तों की दुखद मौत हो गई। यह घटना बूड़िया के फतेहगढ़ पुल के पास हुई। पांच दोस्त नहाने गए थे जिनमें से दो की जान बच गई।
पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय तीन दोस्तों की दुखद मौत हो गई। यह घटना बूड़िया के फतेहगढ़ पुल के पास हुई। रविवार को यहां पांच दोस्त नहर में नहा रहे थे। इस दौरान नहाते हुए तीन दोस्त पानी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी। गोताखोर राजीव और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों के शव नहर से निकाले, जबकि दो अन्य दोस्त सुरक्षित बच गए।
जानकारी के मुताबिक सभी मृतकों की उम्र 12 से 15 साल बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेज दिया। अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नहर के जिस हिस्से में जहां लड़के नहा रहे थे वह ज्यादा गहरा और खतरनाक है। यहां पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं।

