March 8, 2026

एक्सप्रेसवे पर काम करते समय पैर फिसलने से नीचे गिरे कामगार की मौत, दूसरा घायल

Faridabad/Alive News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के मोहना इंटरचेंज पर काम करते समय पैर फिसलने से दाे कामगार नीचे गिर गए। एक कामगार की माैत हाे गई और दूसरा घायल हाे गया। घायल काे ग्रेटर फरीदाबाद के अमृता अस्पताल में दाखिल कराया गया है। मृतक के शव काे पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल के शवगृह में रखा गया है।

बल्लभगढ़ से नाेएडा इंटरनेशनल एयरपाेर्ट के लिए ग्रीनपील्ड  एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इस मार्ग पर चढ़ने – उतरने के लिए माेहना गांव में इंटरचेंज बनाया जा रहा है। यहां पर पंजाब के अमृतसर जिला के राया बाबा बकाला नजदीक माता लाल देवी मंदिर निवासी प्रिंसपाल, पंजाब के अमृतसर जिला के गड़ा बाला सिंह के रहने वाले ओनकार सिंह प्लेट लगाने के काम कर रहे थे। तभी उनके पैर फिसल गए और दाेनाें नीचे गिर गए। गंभीर अवस्था में 27 वर्षीय प्रिंसपाल काे सेक्टर – आठ सर्वाेदय अस्पताल लेकर गए, जहां पर डाक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। जबकि ओनकार सिंह काे ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमृता अस्पताल लेकर गए।

जहां पर उनका उपचार चल रहा है। ओनकार सिंह के दाेनाें हाथाें में फैक्चर बताया गया है। इसके बारे में थाना छांयसा पुलिस काे सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद थाना  प्रभारी रणधीर सिंह माैके पर पहुंच गए। प्रभारी का कहना कि मृतक प्रिंस काे अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। दाेनाें के स्वजन काे अमृतसर में सूचना दे दी। स्वजन के आने के बाद प्रिंस का पाेस्टमार्टम कराया जाएगा। दाेनाें कामगार काे ठेकेदार ने सुरक्षा का सामान दिया हुआ था, लेकिन उन्हाेंने लगाया हुआ था, स्वजन के आने के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।