March 10, 2026

राज्य मंत्री कल करेंगे फरीदाबाद में विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

Faridabad/Alive News: वार्ड संख्या 20 स्थित सेक्टर-45 एवं 46 में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु निर्माण कार्यों का शिलान्यास व अन्य कुछ कार्यों का उद्घाटन भारत सरकार में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर 20 जुलाई 2025 (रविवार) को प्रात 11:30 बजे करेंगे।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक धनेश अदलखा, नगर निगम फरीदाबाद की महापौर प्रवीण जोशी भी मौजूद रहेंगी।

इन विकास कार्यों के अंतर्गत वार्ड-20 में पार्कों की मरम्मत, रखरखाव एवं उनके चारों ओर इंटरलॉकिंग टाइल के अलावा विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित हैं।