March 14, 2026

ऑपरेशन स्माइल के तहत 18 वर्षीय लड़की को सकुशल किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Alive News: बस अड्डा पुलिस चौकी बल्लभगढ़ प्रभारी सज्जन कुमार व उनकी टीम ने ऑपरेशन स्माइल के तहत अलीगढ़ से गुम हुई 18 वर्षीय लड़की को तलाश कर सकुशल परिजनों के हवाले करने का सराहनीय कार्य किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस टीम अपने एरिया में शाम के समय गश्त कर रही थी गश्त के दौरान बस अड्डा बल्लभगढ़ पर एक लड़की मायूस अवस्था में बैठी हुई नजर आई जिससे वहां बैठने का कारण पूछा तो वह रोने लगी।

पुलिस ने उसे सांत्वना देते हुए रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह अलीगढ़ की रहने वाली है और घर से नाराज होकर निकल आई है। जिसने अपना नाम पता बताया और परिजनों का फोन नंबर भी दिया। जिस फोन नंबर से संपर्क कर परिजनों को सूचित किया गया।

सूचना पाकर परिजन बल्लभगढ़ बस स्टैंड पुलिस चौकी आए। जो लड़की से परिजनों के सामने पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि वह किसी बात को लेकर घरवालों से नाराज थी लेकिन अब वह उनके साथ जाना चाहती है। लड़की को हिदायत देते हुए से कुशल परिजनों के हवाले किया।