September 19, 2026

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: शौक के लिए 5 हज़ार रूपये में देसी पिस्तौल खरीद कर लाने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने सूत्रों सहयता से गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने पर पाया कि आरोपी का मूल निवास बिहार है। और वर्तमान में संजय कॉलोनी में रह रहा है। आरोपी से एक पिस्तौल बरामद की है। अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से किसान भवन के पास बल्ल्भगढ़ से काबू किया है। आरोपी कि तलाशी लेने पर आरोपी से देसी पिस्तौल बरामद हुई।

आरोपी से पिस्तौल के संबंध में लाईंसेंस पेश करने की बात कही तो आरोपी लाईंसेंस पेश नही कर पाया। आरोपी के खिलाफ थाना आदर्श नगर में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नशा करने का आदी है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी पिस्तौल को भागलपुर से अपने गांव से आते समय किसी अनजान व्यक्ति से अपने शौक के लिए 5 हज़ार में खरीद कर लाया था। आरोपी मजदूरी का काम करता है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।