September 27, 2026

ईएसआईसी अस्पताल में योग शिविर शुरू

Faridabad/Alive News: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल सोमवार को योग शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कालिदास चव्हाण, डीएमएस एवं एचओडी सर्जरी डॉ. सुमित चक्रवर्ती, हरियाणा पुलिस के डीएसपी राजेश चेची, सर्जन एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. हेमंत अत्री सहित पतंजलि परिवार के सदस्यों ने शिविर का शुभारंभ किया।

इस दौरान अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ, विद्यार्थियों, अटेंडेंट्स, एनजीओ प्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि नियमित योग और प्राणायाम से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है।

आयोजकों ने बताया कि शिविर आगामी रविवार तक रोजाना सुबह साढ़े पांच बजे से ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। आमजन से भी शिविर में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई।