June 12, 2026

आज बारिश का येलो अलर्ट

Noida/Alive News: जहां शुक्रवार को सुबह सात बजे धूप खिली रही वहीं आठ बजे तक आसमान में काले बादल छा गए लेकिन नौ बजे तक आसमान में फिर से धूप निकल आई थी। तापमान में बदलाव का यह सिलसिला लगातार चलता रहा और इस दिन तापमान 31 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार शनिवार को तापमान 30 से 34 डिग्री दर्ज किया जाएगा। साथ ही बारिश से साथ गरज-चमक का का येलो अलर्ट रहेगा। वही रविवार से तापमान में वृद्धि होगी। रविवार से 18 जून तक तापमान में 38 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। इस दौरान लगातार गर्मी और उमस बढ़ने के भी पूरे आसार है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 84 और नोएडा का एक्यूआई 69 दर्ज किया गया जो संतोषजनक श्रेणी और ग्रीन जोन में है।