July 23, 2026

आवारा कुत्तों के आतंक पर की कार्यवाही की मांग 

Noida/Alive News: सेक्टर-82 में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके हमलों से परेशान निवासियों की चिंता लगातार बढ़ रही है। इस समस्या को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सुखबीर सिंह ने वरिष्ठ प्रबंधक अनिल मोरल को शिकायत पत्र सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। हालांकि शिकायत दिए जाने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने शिकायत पत्र में बताया कि सेक्टर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। रोजाना शाम के समय वॉक पर निकलने वाले लोगों को कुत्ते काटने का प्रयास करते हैं या उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं। इससे बच्चों, बुजुर्गों और अन्य निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है। कुत्तों के डर के कारण कई लोग शाम की सैर और अन्य दैनिक गतिविधियों के लिए घर से बाहर निकलने में भी असहज महसूस कर रहे हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं के चलते लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

आरडब्ल्यूए ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।