May 5, 2024

मुख्यमंत्री मनोहर लाल के राज में 28 बार पेपर लीक होने पर जिम्मेदारी किसकी: गुप्ता

Faridabad/Alive News: ओलंपिक पदक विजेताओं का श्रेय केन्द्र और हरियाणा की भाजपा सरकार लेे रही है। लेकिन हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 जो रदद की गई है। उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा, यह सवाल आम आदमी पार्टी के सांसद डा सुषील गुप्ता ने हरियाणा की भाजपा व जजपा की सरकार से किया है। इस मामले पर उन्होंने तत्काल प्रभाव से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर को प्रदेष ना चला पाने पर इस्तीफा देने को कहा है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में 28 बार पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रदद करनी पडे। उस प्रदेश के मुख्यमंत्री को हक नहीं है कि वह अपने पद पर बना रहें। उसको अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। देश के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की सफलता पर मनोहर लाल खटटर भाषण दे रहें है। लेकिन उसी प्रदेश में जब लाखों युवाओं के साथ जो धोखा किया गया है उस पर बोलने के लिए उनके पास एक शब्द नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो जाने की जानकारी आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दी है। हालांकि, आयोग ने पेपर कैंसिल करने के कारणों की जानकारी नहीं बताई है। पेपर लीक का मामले पर खट्टर सरकार पर निशाना साधा और कहा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एक ढंग से परीक्षा तक आयोजित नहीं करवा पा रहा है।

उन्होंने कहा खट्टर सरकार को युवाओं का खून चूसने वाली सरकार की उपाधि दी। खटटर सरकार में पेपर लीक माफिया हावी है और सत्ताधारी सफेदपोश चुप बैठे है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘पेपर माफिया‘ को भाजपा – जजपा सरकार का संरक्षण मिल रहा है। खट्टर सरकार में यह 28वां पेपर लीक हुआ। एक बार फिर पुलिस कांस्टेबल का पेपर लाखों में बिका और एक बार फिर मेहनतकश युवाओं का भविष्य पेपर बेचने वाले ठगों की बली चढ़ गया। साफ है कि “पेपर माफिया” को भाजपा-जजपा सरकार का संरक्षण है वरना ये धांधली असंभव है। मुख्यमंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए।