April 27, 2024

निगम की विभिन्न ब्रांचों ने शरु की ऑनलाईन सेवा, नागरिक घर बैठे उठा सकते है लाभ

Faridabad/Alive News : नगर निगम आयुक्त यशपाल यादव निर्देश पर नगर निगम की विभिन्न ब्रांचों कई सेवाओं को ऑनलाईन शुरु किया हुआ है और उन्होने आम जनता से अपील की है कि अब घर बैठे ही वह इन सेवाओं का लाभ उठा सकते है। निगमायुक्त ने बताया कि सम्पति कर, पानी-ंसीवर टैक्स जमा कराने के लिए किसी भी नागरिक को नगर निगम के चक्कर काचने की जरुरत नहीं है। क्योंकि नगर निगम ने आम जनता के लिए ऑनलाईन भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध करवाई हुई है। आम जन सम्बंधित कर के लिए नगर निगम द्वारा शरु की गई साईट पर जाकर ऑनलाईन अपने टैक्सों का भुगतान कर सकता है।

इसके अलावा लोग जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए, मैरिज प्रमाण पत्र, बिजनेस लाईसेस के लिए, फायर फाइटिंग स्कीम के लिए और फायर एनओसी के लिए ऑनलाईन आवेदन करके इन सेवाओं का लाभ उठा सकते है। बिल्डिंग प्लान, रिहायशी यूनिटों के लिए आवेदनकर्त्ता ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त नगर निगम से सम्बन्धित किसी प्रकार की शिकायत के बारे में“फरीदाबाद 311 एप्प” पर जाकर अपनी समस्या के बारे निगम अधिकारियों को अवगत करा सकते है।