March 29, 2024

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन है जरूरी : डॉ. ब्रह्मदीप

Palwal/Alive News : सिविल सर्जन डॉ ब्रम्ह्दीप ने बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले अब काफी हद तक कम हो गए हैं लेकिन कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। उन्होंने बच्चों में एम्यूनिटी को कैसे बढाया जा सकता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया।

खिलाए सीजनल फल सब्जियां
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए उनके खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। उनके भोजन में सीजनल फल और सब्जियों को शामिल करें। इससे उनकी इम्यूनिटी को और भी मजबूती मिलेगी चूंकि फिलहाल गर्मी का मौसम है, ऐसे में आप बच्चों को आम, अमरूद, आंवला, ब्रोकली आदि चीजें खिला सकते हैं।

खिला सकते हैं अचार चटनी
बच्चों को आंवला और नींबू आदि की चटनी या अचार खिला सकते हैं या फिर मुरब्बा भी दिया जा सकता है बच्चों को खट्टी मीठी चीजें अधिक पसंद आती हैं। इससे उनकी इम्यूनिटी को भी तेजी मजबूती मिलेगी।

समय पर नाश्ता और खाना खिलाएं
बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूती तभी मिलेगी, जब उन्हें नाश्ते से लेकर खाने तक, सबकुछ समय पर मिले। समय पर खाना और हेल्दी खाना सिर्फ बच्चे ही नहीं, बल्कि सभी के लिए जरूरी होता है। इससे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। बच्चों को आप नाश्ते में मैगी, पास्ता जैसी चीजें देने की बजाय घर पर बनी चीजें खिलाए। आप उन्हें घी या गुड़ के साथ रोटी, ताजी हरी पत्तेदार सब्जी और हलवा आदि खिला सकते हैं।

दाल भी है जरुरी
दाल एक ऐसा आहार है, जो पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है। यह प्रोटीन, विटामिन और खनिज से भरपूर होता है। इसलिए बच्चों को रोजाना दाल जरुर खिलाना चाहिए। इससे न सिर्फ शरीर को ऊर्जा मिलती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।