May 6, 2024

अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों ने लगाई फांसी

Faridabad/Alive News : जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर दो युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पहली घटना कच्चा खेड़ी रोड, भारत कालोनी की है। जहां एक किराए के मकान में रहने वाले 21 वर्षीय युवक रतनेश कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मिली जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय रतनेश कुमार एक फैक्ट्ररी में काम करता था। उसके पड़ोस में उसका चाचा रहता था। रात में वह चाचा के पास से अपने कमरे पर आया था। सुबह चाचा ड्यूटी के लिए उसे जगाने गए थे। कमरे में वह फंदे पर लटका मिला।

जबकि दूसरी घटना संजय एंक्लेव की है। संजय एन्क्लेव में अरुण तिवारी नाम के व्यक्ति ने फंदा लगाकर जान दी। जानकारी के अनुसार अरुण बढ़ई का काम करता था। उसका पत्नी के साथ मनमुटाव रहता था। कुछ दिन पहले पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई थी। रात में अरुण ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।