June 6, 2026

फरीदाबाद में नशा तस्करों पर कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, गांजा और स्मैक बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से गांजा और स्मैक बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, 27 मार्च को अपराध शाखा सेक्टर-48, सेक्टर-65 और AVTS की टीम ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की।

सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर राहुल खान (27), निवासी आशियाना फ्लैट्स सेक्टर-56 को 310 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं सेक्टर-65 की टीम ने प्रवीण (26), निवासी पर्वतीय कॉलोनी को सुरूरपुर इलाके से 412 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा।

इसके अलावा एवीटीएस टीम ने राशिद (27), निवासी गांव आलमपुर को 5.29 ग्राम स्मैक के साथ उसके गांव से गिरफ्तार किया।

तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।