May 3, 2024

रेती चोरी और पुलिस पर हमला करने के आरोप में दो को धरा

Faridabad/Alive News : माइनिंग माफिया द्वारा रेती चोरी करने और पुलिस पर हमला करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए कि गिरफ्तार किए गये आरोपियों के नाम उदयवीर उर्फ हुड्डी तथा चन्नी है। दोनों आरोपी गौतमबुद्धनगर, उत्तरप्रदेश में इकोटेक थानाक्षेत्र के रहने वाले हैं। नवम्बर 2019 में तिगांव थाना मँझावली में गश्त लगा रही थी। तभी पेट्रोलिंग टीम को सूचना मिली कि आधे दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में जमुना रेती चोरी करने वाले रेती भर रहे हैं।

पुलिस ने सूचना के आधार पर जमुना किनारे जाकर देखा तो आरोपी रेती की चोरी कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी ट्रॉली छोड़ अपना ट्रैक्टर इंजन लेकर भाग गए। पुलिस ने रेती व ट्रॉली को जब्त करते हुए थाना लाने की तैयारी शुरू की। उसी दौरान गांव से दर्जन भर से ज्यादा लोगों ने पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया था।

पुलिस ने अपना सफल प्रयास करते हुए 6 आरोपियों दीपक, मुकेश, शेरपाल उर्फ शेरू, मनीष, इंदर तथा भूपेंद्र को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अपराध शाखा ऊंचागांव ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है अनवर 5-5 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। दोनों को घरबरा गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों से अब तक 3 ट्रैक्ट्रर, 5 ट्रॉली तथा एक कट्टा बरामद किया है। पुलिस के द्वारा दोनो आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है।