October 29, 2026

वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी काबू

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन चोरी करने वाले 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गौरव व शेखर का नाम शामिल है। आरोपी गौरव राजस्थान के भरतपुर जिले के गांव रसिये का ताथ वर्तमान में बल्लबगढ़ में तथा आरोपी शेखर फरीदाबाद की न्यू राजीव कॉलोनी डबुआ मंडी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी गौरव को बल्लबगढ़ एरिया से अपने सूत्रों से प्राप्त सूचन से स्कूटी सहित काबू किया है।