September 19, 2026

अवैध हथियार सहित दो आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने देसी कट्टे सहित 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम पवन व कुलदीप है। आरोपी कुलदीप गांव बुखारपुर और आरोपी पवन उर्फ़ मोनी गांव मुजेडी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से समयपुर चुंगी से देसी कट्टे सहित काबू किया है।

दोनों आरोपियो से 2 देसी पिस्तोल और 2 जिन्दा रोंद बरामद हुए है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को उत्तर प्रदेश के बुलन्द शहर में रहने वाले मुस्तफा नाम के व्यक्ति से 2500 रुपये में खरीद कर लाए थे।