September 19, 2026

अवैध हथियार सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम आकाश (19) है। आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के गांव नगंला रेवती का तथा वर्तमान में आरोपी सैक्टर-86 भाटी कॉलोनी का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से जाट चौक सेक्टर-85, 86 से बटनदार चाकू सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना पल्ला में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने पहले भी 3 अन्य चोरी की वारदातों को अनजाम दे रखा है।