Faridabad/Alive News : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में तुलसी विवाह का आयोजन बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तुलसी माता और भगवान शालिग्राम का विवाह सम्पन्न हुआ। तुलसी माता की ओर से सचिन भाटिया व जान्हवी भाटिया ने कन्यादान किया, जबकि भगवान शालिग्राम की ओर से रोहित ग्रोवर व हीना ग्रोवर यजमान रहे।
मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि “तुलसी विवाह केवल एक पूजा नहीं, बल्कि एक गहरा आध्यात्मिक प्रसंग है, जो भक्ति, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है।” उन्होंने तुलसी विवाह की पौराणिक कथा का उल्लेख करते हुए बताया कि यह पर्व भगवान विष्णु और तुलसी (वृंदा) के पवित्र मिलन की स्मृति में मनाया जाता है।
इस मौके पर प्रधान डॉ राजेश भाटिया के संग उनकी धर्मपत्नी जनक भाटिया, मोक्षित भाटिया, उचिका, थिया, शैला कपूर तथा मंदिर के चैयरमेन बंसीलाल कुकरेजा, उप प्रधान सोमनाथ ग्रोवर दलपति अनिल चावला, अधिवक्ता तरुण भाटिया, अमर बजाज, इन्दर चावला, रिंकल भाटिया, गगन अरोड़ा, अमित नरूला, खेम बजाज, प्रेम बब्बर, रविंदर गुलाटी, अरविन्द शर्मा, भरत कपूर, मुकुल कपूर, अजय शर्मा, प्रीतम भाटिया, संजय भाटिया, रेशमा भाटिया, वीना, गीता चड्डा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे|

