September 30, 2026

अवैध हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने और उपलब्ध कराने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि टीम ने जतिन और सागर, दोनों निवासी गांव गोच्छी, फरीदाबाद, को गांव गोच्छी के पास से पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से एक देशी कट्टा बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ थाना मुजेसर में अवैध हथियार रखने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी जतिन ने यह कट्टा अपने दोस्त सागर से 4500 रुपये में खरीदा था। सागर कबाड़ी का काम करता है जबकि जतिन बेरोजगार है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।