July 28, 2026

जिनपिंग के फोन गिफ्ट करने पर बोले कोरियाई राष्ट्रपति चेक कर लो कहीं वायरस तो नहीं है

Delhi/Alive News: साउथ कोरिया के ग्योंगजू शहर में शनिवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और साउथ कोरियाई राष्ट्रपति ली जाए म्योंग की मुलाकात हुई। इस दौरान शी जिनपिंग ने ली और और उनकी पत्नी को श्याओमी कंपनी के 2 मोबाइल फोन भेंट किए।

यह गिफ्ट लेने के दौरान राष्ट्रपति म्योंग ने कोरियन भाषा में सिक्योरिटी स्टाफ से कहा, “देखना पहले अच्छी तरह से जांच कर लेना इसमें कोई वायरस तो नहीं है।” दरअसल, राष्ट्रपति ली भूल गए थे कि वहां पर ऑटोमेटिक ट्रांसलेटर लगा है, वे जो भी बोलेंगे तुरंत चाइनीस भाषा में ट्रांसलेट कर देगा।

जैसे ही ऑटोमेटिक ट्रांसलेटर में जब यह बात चाइनीज भाषा में ट्रांसलेट की तो यह सुनकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग हंस पड़े। उन्होंने कहा, “आप चाहें तो जांच सकते हैं कि इसमें कोई बैकडोर है या नहीं।”

बैकडोर यानी ऐसा सॉफ्टवेयर जिससे किसी डिवाइस की निगरानी की जा सके। दोनों नेता इस पर खुलकर हंसे।