September 16, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: तीन वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी के दो वाहन बरामद

Faridabad/Alive News: ​फरीदाबाद में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह एक्शन में है। पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने सक्रियता दिखाते हुए अलग-अलग इलाकों से तीन शातिर चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की गई है।

​पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पहली कार्रवाई क्राइम ब्रांच AVTS-1 की टीम द्वारा की गई। टीम ने फतेहपुर तगा-सिकरोना कट के पास घेराबंदी कर एक युवक को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवम (20) के रूप में हुई है, जो ओल्ड फरीदाबाद की शास्त्री कॉलोनी का रहने वाला है।

​एक अन्य मामले में क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने दो और चोरों को दबोचा है। इनके पास से पुलिस ने चोरी की एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम धीरेंद्र (27 वर्ष) और अमित (29 वर्ष) हैं, जो क्रमशः भांखरी और एस.जी.एम नगर के निवासी हैं। पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।