May 6, 2024

परिवहन मंत्री ने 86 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

Faridabad/Alive News : परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में बल्लभगढ़ में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने आज रविवार को वार्ड 39 के आदर्श नगर में सेट्रिंग वाली गली में करीब 86 लाख की लागत से बनाई जाने वाली गलियों के कार्य का स्थानीय निवासियों के हाथ नारियल तुड़वाकर कार्य शुरू करवाया गया। ये सभी गलियां इंटरलॉकिंग टाइल से बनाई जाएंगी।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि वे आगामी 2 साल में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंदर कोई भी गली कच्ची नही रहने देगे। बल्लभगढ़ में चहुमुखी विकास कार्य तेज गति से करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा की आज बल्लभगढ़ में सभी मुख्य रोड़ आरएमसी से बनाए गए है। मीठा पानी देने के लिए उन्होंने रेनीवेल के ट्यूबेल यमुना किनारे लगवाए हैं और नए ट्यूबल लगाने का कार्य भी जारी है।