June 26, 2026

637 ईडब्लूएस फ्लैटों का पारदर्शी ड्रा आयोजित

Faridabad/Alive News: हाउसिंग फॉर ऑल विभाग, हरियाणा द्वारा मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए सेक्टर-14 स्थित डीएवी ऑडिटोरियम में ड्रा आयोजित किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न सेक्टरों में बने 637 फ्लैटों का आवंटन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी सतबीर मान ने की। उन्होंने बताया कि 185 फ्लैट विधवा महिलाओं को और 452 फ्लैट अनुसूचित जाति वर्ग को आवंटित किए गए हैं। साथ ही 159 आवेदकों की वेटिंग लिस्ट भी तैयार की गई है।

ड्रा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही। चयनित लाभार्थियों को आगे की प्रक्रिया और होम लोन संबंधी जानकारी भी दी गई। लाभार्थी hfa.haryana.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं।प्रमुख परियोजनाओं में सेक्टर-70, 86, 88, 89 सहित अन्य क्षेत्रों की हाउसिंग स्कीमें शामिल रहीं। प्रशासन ने कहा कि पात्र लोगों को सस्ती आवास सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।