September 15, 2026

टोल फ्री नंबर पर मिली शिकायतों का प्राथमिकता से हो रहा निपटारा

DC Ayush sinha

Faridabad/Alive News: जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अवैध डायवर्सन पर नियंत्रण के लिए प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है।

उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने बताया कि जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायत निवारण प्रणाली को मजबूत किया गया है। 29 मार्च तक टोल फ्री नंबर पर कुल 34 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 30 का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 3 शिकायतें लंबित हैं और उन पर तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि यदि कहीं भी एलपीजी गैस से संबंधित अनियमितताएं जैसे कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली, जमाखोरी या घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग सामने आता है, तो नागरिक तुरंत जिला हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 पर सूचना दें।

इसके अलावा, बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अजीत सिंह (मोबाइल: 9810212115) तथा एनआईटी फरीदाबाद क्षेत्र के लिए सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी विनय मुद्गल (मोबाइल: 8168792654) को भी सीधे शिकायत दी जा सकती है।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की एलपीजी अनियमितता की जानकारी तुरंत साझा करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।