April 26, 2024

कल कार्तिक पूर्णिमा को लगेगा सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जानें भारत में कहां-कहां दिखाई देगा

19 नवंबर 2021 को कार्तिक पूर्णिमा है और इसी दिन साल 2021 का आखिरी चंद्रग्रहण भी लगेगा। यह एक आंशिक चंद्रग्रहण होगा। जिसे भारत में उपच्छाया चंद्र ग्रहण का नाम दिया जा रहा है।

                                                                 
खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार भारत में यह चंद्र ग्रहण सिर्फ पूर्वोत्तर के कुछ इलाकों में ही देखा जा सकेगा। खास तौर पर अरुणाचल प्रदेश और असम के कुछ हिस्सों में। इसके अलावा अगर दुनिया की बात करें तो यह चंद्र ग्रहण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और प्रशांत क्षेत्रों में देखा जा सकेगा।

बता दें, कि यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होने के साथ एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण भी होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार उपच्छाया चंद्र ग्रहण में चांद पर एक मटमैले रंग की परस सी चढ़ी हुई दिखाई देगी। इस ग्रहण के बाद चंद्र ग्रहण 8 दिसंबर 2022 को देखने को मिलेगा। 

भारत में यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से उपच्छाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है। इसी कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। सूतक काल मान्य न होने कारण किसी भी तरह की पाबंदी नहीं रहेगी।