September 16, 2026

अवैध शराब तस्करी मामले में तीन गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच सेक्टर- 65 की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नानक निवासी डबुआ, रिंकू निवासी सैनिक कालोनी, महेश निवासी डबुआ के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी नानक और रिंकू को थाना सदर बल्लबगढ एरिया से सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर गिरफतार किया गया है पुलिस ने मौके पर दोनों आरोपियों से 48 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला थाना सदर बल्लबगढ में दर्ज किया है।

पुलिस ने एक अन्य कार्यवाही करते हुए दूसरे मामलें में आरोपी महेश को डबुआ कालोनी एरिया से गिरफतार किया है। आरोपी से 11 पेटी देशी शराब बरामद हुई है आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में एक्साईज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया हैं।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रिंकू ने पहले शराब के ठेके लिये हुए थे इस बार लाॅकडाउन के कारण नही लिये। कोई काम नही होने की वजह से आरोपी ओल्ड एलवन से शराब खरीद कर अपने साथी नानक के साथ मिलकर उत्तरप्रेदश सप्लाई करने लगा।

आरोपी महेश नशा करने का आदी है आरापी नशे की पूर्ती और पैसों के लिए अवैध रूप से शराब बेचने लगा जिसको पुलिस ने काबू कर लिया। गिरफ्तरा तीनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।