June 6, 2026

फरीदाबाद में स्क्रैप गोदाम से चोरी: मामा-भांजा गिरफ्तार, 600 किलो कॉपर गायब

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने चोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों रिश्ते में मामा-भांजा हैं और इन्होंने मिलकर स्क्रैप गोदाम से कॉपर चोरी की थी।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता लोकेश (निवासी आर्य नगर, पलवल) का सोहना रोड पर नगला गुर्जन के पास कॉपर स्क्रैप का गोदाम है। 15 मार्च को गोदाम में 1170 किलो कॉपर स्क्रैप आया था। लेकिन 17 मार्च को जांच करने पर करीब 600 किलो कॉपर गायब मिला।

इस मामले में थाना मुजेसर में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी आबिद खान गोदाम में ही काम करता था। उसने अपने मामा शाकिर के साथ मिलकर 15 और 16 मार्च को कॉपर स्क्रैप चोरी कर लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।