June 6, 2026

फरीदाबाद में अवैध हथियारों पर कार्रवाई: 2 आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल और देसी कट्टा बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 21 मार्च को क्राइम ब्रांच सेंट्रल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-24 इलाके से जतन उर्फ अंशु को पकड़ा। उसके पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस मिला।

वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की टीम ने कौशल नाम के आरोपी को सेक्टर-56 के शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। कौशल मूल रूप से राजस्थान के डीग जिले के गांव नंगला दादू का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में रह रहा था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।