Ambala /Alive News: नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड से हुई। सोमवार को बर्फीली हवाओं ने बेहाल किया। सुबह से शाम तक सुन्न करने वाली शीतलहर चली। जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। दिन का अधिकतम तापमान इस बार सर्दी के सीजन में पहली बार 10.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। इसी तरह रात का तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने से परेशानी बढ़ सकती है, क्योंकि अभी कुछ दिन तक धूप निकलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग चंडीगढ़ केंद्र के वैज्ञानिक अजय कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले चार-पांच दिनों तक घना कोहरा छाने की संभावना है। इस सप्ताह में ज्यादा ठंड परेशान कर सकती है। अभी कुछ दिन तक धूप निकलने की संभावना भी कम है। अंबाला में पांच जनवरी तक घना कोहरा छाने के साथ-साथ शीतलहर भी चल सकती है। बीते रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
आगे ऐसा रह सकता है मौसम
02 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 रह सकता है।
03 जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।04 जनवरी को अत्यधिक घना कोहरा छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
05 जनवरी को घना कोहरा व बादल छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

