May 3, 2024

वैश्विक गीता पाठ के श्लोकों से पूरे विश्व को मिलेगी नई राह : मनोहर

Kurukshetra/Alive News : मख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र की पावन धरा से वैश्विक गीता पाठ के श£ाकों से पूरे विश्व को एक नई राह मिलेेगी। इन संदेशों से भारत दुनिया को विश्व शांति का नया पाठ पढ़ाएगा। इस वैश्विक गीता पाठ को देश ही नहीं 40 देशों में भी भारतीय समयानुसार किया गया हैं। अहम पहलू यह है कि इस पावन धरा पर दुसरी बार 18 हजार 16 विद्यार्थियों ने पवित्र ग्रंथ गीता के 18 अध्यायों के 18 श£ोकों का सामूहिक उच्चारण और अनुवाद कर एक नया इतिहास रचने का काम किया है। इन विद्यार्थियों ने पूरे समाज को कर्म, ज्ञान, भक्ति योग के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। इतना ही नहीं इस वर्ष गीतास्थली ज्योतिसर की पावन धरा से 108 ब्राहमणों ने गीता पाठ का उच्चारण किया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल वीरवार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान थीम पार्क में प्रशासन, केडीबी द्वारा आयोजित वैश्विक गीता पाठ कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में बोल रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय मंत्री उमा भारती, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी, स्वामी ज्ञानानन्द महाराज, सांसद राजकुमार सैनी, विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, एसीएस डा. केके खंडेलवाल, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, कुलपति डा. कैलाश चंद शर्मा, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा ने मंत्रोच्चारण और शंखनाद की गूंज तथा गीता पूजन के साथ दीप प्रज्जवलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधिवत रुप से वैश्विक गीता पाठ को शुरु करने की घोषणा की।

इससे पहले जिला प्रशासन, जिला प्रशासन व शिक्षण संस्थानों तथा तमाम संस्थाओं के सहयोग से अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में दूसरी बार 18 हजार 16 विद्यार्थियों ने पवित्र गं्रथ गीता के 18 अध्यायों के प्रेरक18 श£ोकों का सामूहिक उच्चारण और अनुवाद कर एक नया इतिहास रचने का काम किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री उमा भारती व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने धनी राम भारती द्वारा लिखित नवीन गीता का विमोचन किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरे विश्व में पवित्र गं्रथ गीता की एक मात्र ही ऐसा गं्रथ है जो जीवन जीने की राह दिखाता है और दुनिया की तमाम समस्याओं का निदान करने का मार्ग प्रशस्त करता है। इस गं्रथ का एक-एक श£ोक मनुष्य को संस्कारवान बनाता है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केसी शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से आज पूरा विश्व कुरूक्षेत्र की तरफ देख रहा है। इसका सबसे बड़ा श्रेय अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को दिया जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा, विधायक डा. पवन सैनी, आरएसएस के सह विभाग कार्यवाहा डा. प्रीतम सिंह, एससीएस डा. केके खंडेलवाल, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, एडीसी धर्मवीर सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, केडीबी सदस्य मदन मोहन छाबड़ा, उपेन्द्र सिंघल, सौरव चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।