October 29, 2026

विशाखापट्टनम से सस्ते दामों पर गांजा लाकर फरीदाबाद में बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाही करते हुए गांजा पत्ती एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम राजेंद्र प्रसाद है जो अलवर जिले के बाघौर गांव का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल उपनिरीक्षक जलालुद्दीन एएसआई नवीन, मुकेश, हवलदार राजेंद्र, अजीत व सिपाही दीपक धौज़ थाना एरिया में गश्त कर रही थी। उसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने आलमपुर सिरोही रोड पर नाका लगाया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से प्लास्टिक के 6 कट्टे बरामद हुए जिनमें गांजा भरा हुआ था। बरामद किए गए गांजे का कुल वजन 123.330 किलोग्राम पाया गया। जिसके बाद आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।