May 3, 2024

शर्मनाक : मुरादाबाद में मेला देखने गई किशोरी को अगवा कर किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो सोसल मीडिया पर हुआ वायरल

Lucknow/Alive News : सामूहिक दुष्कर्म पीड़ित किशोरी का सोशल मीडिया पर निर्वस्त्र वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में किशोरी सड़क पर निर्वस्त्र जाती नजर आ रही है। एक महिला ने इस वीडियो को ट्वीट कर मुरादाबाद पुलिस को टैग किया है। पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की घटना एक सितंबर की शाम को हुई थी। क्षेत्र की पंद्रह वर्षीय किशोरी मेला देखने गई थी। भोजपुर के इस्लामनगर निवासी आरोपी नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली व इमरान उसे बाइक से अगवा कर ले गए थे। सैदपुर खद्दर के जंगल में आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। किशोरी की चीखपुकार पर नजदीकी खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपी भाग गए थे। किशोरी भी मौके से निर्वस्त्र ही सड़क पर आगे चली गई थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था।

इसके बाद हरकत आई मुरादाबाद पुलिस ने री-ट्वीट पर बयान जारी किया है। एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि किशोरी के फूफा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़ित और उसके परिवार ने 161 और 164 के बयान में घटना होने से इन्कार किया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।