May 13, 2024

बीमारी के इलाज के लिए ले डॉक्टर की सलाह : सिविल सर्जन

Palwal/Alive News : सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप ने बताया कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सभी लोग वैक्सीन अवश्य लगवाएं। डॉक्टर ब्रह्मदीप ने कहा कि आज कोरोना दुनिया के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। स्वास्थ्य विभाग पलवल भी स्थिति नियंत्रण रखते हुए लोगों को जागरूक करने का कार्य भी कर रहा है व उनके अंदर आत्मविश्वास भी उत्पन्न कर रहा है। सिविल सर्जन ने बताया कि भारतीय वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसलिए वैक्सीन लगवाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग आगे आएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों में आत्मविश्वास के साथ-साथ कोरोना से लड़ने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

डॉक्टर ब्रह्मदीप ने बताया कि हमें देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कोविड बिहेवियर रूल्स अपनाते हुए वैक्सीन के लिए आगे बढ़ाना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीनेसन कराने के लिए प्रेरित करना चाहिए। हृदय रोगियों, शुगर के मरीजों को ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहना होगा।