November 5, 2026

Latesteducationnews

कोर्ट ने जिला शिक्षा अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कर दिए जांच के आदेश

Faridabad/Alive News: सोशल एक्टिविस्ट आर.के भारद्वाज की याचिका पर फैसला लेते हुए न्यायालय ने फरीदाबाद जिला शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश पुलिस कमिश्नर फरीदाबाद को दिये हैं। मामला 2005 का है जिसमें वर्तमान शिक्षा अधिकारी मुनेश चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी धन का इस्तेमाल अपने निजी कार्यों के […]

न्यायिक सेवा परीक्षा में एक अंक से चुके छात्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में लगाई याचिका, कोर्ट ने किया खारिज

New Delhi/Alive News : न्यायिक सेवा परीक्षा में एक अंक से चुके छात्र ने दिल्ली हाईकोर्ट में उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन की याचिका लगाई है। लेकिन कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी है। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायिक सेवा भर्ती परीक्षा के अगले दौर में पहुंचने से महज एक अंक से चूकने वाले उम्मीदवार […]

डीयू में दाखिले की दौड़ शुरू, दाखिले के लिए लॉन्च किया पोर्टल कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम

New Delhi/Alive News : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) ने सत्र 2022-23 में स्नात्तक कोर्सेज की 70 हजार सीटों पर दाखिले के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो गई है। डीयू कुलपति के अनुसार सोमवार को दाखिला पोर्टल कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस-2022) को लॉन्च कर दिया। देशभर से ऐसे छात्र जिन्होंने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) […]

आशा स्कूल के प्रशांत थापा ने नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड

Faridabad/Alive News : आशा कान्वेंट स्कूल के छात्र प्रशांत थापा ने कराटे चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसको लेकर स्कूल के प्रांगण में प्रशांत थापा और उनके कोच विवेक चौहान, टीम मैनेजर पारुल बंसल व पिता वीरेंद्र थापा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आशा कान्वेंट स्कूल […]

एनसीईआरटी ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए जारी किए दिशा निर्देश, पढ़िए खबर में

New Delhi/Alive News : एनसीईआरटी ने स्कूलों के छात्रों की मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी दिशा-निर्देशों में मानसिक स्वास्थ्य सलाहकार पैनल की स्थापना, स्कूल आधारित मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, छात्रों की मानसिक भलाई सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक सहायता और अभिभावकों को शामिल किया जाना आनिवार्य है। […]

जीवा स्कूल के विद्यार्थियों ने लिटरेरी फेस्ट में जीता दर्शकों का दिल

Faridabad/Alive News: सैक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में कक्षा पहली से तीसरी तक के छात्रों के लिए अंग्रेज़ी में लिटरेरी फेस्ट का आयोजन किया गया। यह फेस्ट कविता गायन एवं चरित्र-चित्रण पर आधारित था, इस में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर अपनी प्रतिभा दिखाई, इस कार्यक्रम […]

शिवाजी स्कूल के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मारी बाजी

Faridabad/Alive News : शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पर्वतीय कॉलोनी के शिवाजी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा तनीषा सिंह, काजल और छात्र सचिन ने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है और राज्य स्तरीय खेलों में अपनी जगह बना ली […]

प्रतियोगी परीक्षाओं में इंटरनेट बंद करने पर कोर्ट ने मंत्रालय को भेजा नोटिस

New Delhi/Alive News : प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान इंटरनेट बंद करने को सॉफ्टवेयर फ्रीडम लॉ सेंटर नाम की कानूनी सेवा संगठन ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र के फैसले को चुनौती दी है। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मिली जानकारी के अनुसार […]

सीबीएसई जारी किए 10वीं कंपार्टमेंट के नतीजे, इन आधिकारिक वेबसाइटों पर चेक कर सकते है रिजल्ट

New Delhi/Alive New : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं की कपार्टमेंट परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र वे अपनी मार्क शीट या स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in पर विजिट कर के देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों की सहायता और स्कोर […]

अध्यापकों की कमी को लेकर ददसिया के सरकारी स्कूल पर छात्रों के अभिभावकों ने जड़ा ताला

Faridabad/Alive News : अध्यापकों की कमी से परेशान छात्रों ने शुक्रवार को राजकीय माध्यमिक विद्यालय ददसिया गांव के छात्रों और अभिभावकों ने स्कूल के प्रवेश द्वार पर ताला जड़ दिया और घंटो सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मामले की जानकारी होने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कलस्टर हेड संदेश कुमारी को समस्या का समाधान करने […]