September 4, 2026

alivenews

बीरभूम के तारापीठ होटल में आग लगने के बाद राहत और बचाव अभियान

बीरभूम के होटल में भीषण आग, 8 की मौत और 9 घायल; AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा

Kolkata/Alive News: बीरभूम जिले के तारापीठ में सोमवार सुबह एक होटल में भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग होटल के AC में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु […]

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की नई राष्ट्रीय टीम में अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी संभव

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान आज संभव, अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी की वापसी के आसार

New Delhi/Alive News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर सकते हैं। न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन में फिर से अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। नितिन नवीन ने करीब 7 महीने पहले भाजपा अध्यक्ष […]

स्वतंत्रता दिवस पर शिक्षाविद व समाजसेवी संतसिंह हुड्डा सम्मानित

Faridabad/Alive News: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनहित सेवा संस्था फरीदाबाद के प्रधान, शिक्षाविद और समाजसेवी संतसिंह हुड्डा को शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संतसिंह हुड्डा शिक्षा के साथ रक्तदान, पौधारोपण, स्वास्थ्य शिविर, जल संरक्षण और स्वच्छता अभियान जैसे सामाजिक कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं। […]

फोन हैक कर 93 हजार रुपये की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फोन हैक कर 93 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना NIT की टीम ने दो आरोपियों को जयपुर, राजस्थान से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजमोहन मीणा (24) और अंकित (22) के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। […]

मुसाफिरों को सफर के लिए दो कार्ड रखने के झंझट से मिली आजादी

Noida/Alive News: आजादी के पर्व पर दिल्ली मेट्रो और नोएडा मेट्रो के मुसाफिरों को सफर के लिए दो कार्ड रखने के झंझट से आजादी मिल गई है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने यात्रियों की सहूलियत के लिए शनिवार को नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) लॉन्च कर दिया। पहले दिन ही नोएडा मेट्रो के स्टेशनों […]

चारे की कीमतों में उतार-चढ़ाव से सप्लायर पीछे हटे, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब बदलेगा टेंडर की शर्तें

Noida/Alive News: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा संचालित जलपुरा और पौवारी की गोशालाओं के लिए हरा चारा और गेहूं के चोकर की आपूर्ति का टेंडर अब तीसरी बार जारी किया जाएगा। इससे पहले दो बार निकाले गए टेंडर में किसी भी एजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई। शुक्रवार को कोटेशन जमा करने की अंतिम तिथि थी, लेकिन […]

कोरोनाके चार नए मरीजों की पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 20

Gurugram/Alive News: साइबर सिटी में मंगलवार को कोरोना के चार नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इन चार मरीजों में सेक्टर- 33 निवासी 80 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-68 निवासी 33 वर्षीय पुरुष और सेक्टर-7 एक्सटेंशन आचार्या पुरी निवासी 24 वर्षीय पुरुष में हुई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। […]

गुरुग्राम-दिल्ली और द्वारका एक्सप्रेसवे पर इन वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

Gurugram/Alive News: राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से दिल्ली-गुरुग्राम व द्वारका एक्सप्रेसवे पर धीमी गति से चलने वाले वालों पर नियमानुसार प्रतिबंध है। एनएचएआइ की ओर से हाल-फिलहाल फिर से जारी किए गए निर्देश पर यातायात पुलिस ने एक बार फिर इस पर प्रतिबंध की एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस की ओर से एडवाइजरी […]

ग्रेटर नोएडा की पंचशील ग्रींस टू सोसायटी में कुत्तों के काटने की घटनाओं से आक्रोश

Noida/Alive News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पंचशील ग्रींस टू सोसायटी में कुत्तों के काटने की घटनाओं से आक्रोशित होकर निवासियों ने प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि सोसायटी में कुत्तों के काटने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। आवारा कुत्ते पिछले एक महीने के अंतराल में कई बच्चों व बुजुर्गों को अपना निशाना […]

शेयर मार्केट साइबर ठगी मामले में फरीदाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 34.05 लाख की साइबर ठगी, खाता उपलब्ध कराने वाले 2 गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: शेयर मार्केट में निवेश कर कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच देकर 34.05 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में फरीदाबाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर थाना एनआईटी की टीम ने कथित तौर पर ठगी के लिए बैंक खाता उपलब्ध कराने के मामले में दोनों को […]