Faridabad/Alive News विश्व स्ट्रोक दिवस पर एकॉर्ड सुपरस्पेशलिटी अस्पताल की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें न्यूरोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. रोहित गुप्ता ने लोगों को स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेहरे का एक तरफ झुकना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी और बोलने में परेशानी स्ट्रोक के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे में मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना चाहिए। इस दौरान नुक्कड़ नाटक और ब्रेन क्विज भी आयोजित किए गए। अस्पताल ने 24 घंटे की ‘जीवनरेखा’ स्ट्रोक हेल्पलाइन 96670 69999 शुरू की।
स्ट्रोक के प्रति किया जागरूक, हेल्पलाइन शुरू

