October 27, 2026

alivenews

ब्लाईण्ड क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने फरीदाबाद पहुंचे खिलाड़ी

Faridabad/Alive News: हरियाणा के 40 ब्लाईण्ड क्रिकेट खिलाड़ी स्किल डेवलपमेंट के लिए नेशनल एसोसिएसन फॉर द ब्लाईण्ड के प्रांगण में कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त करने एवं अन्तर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने क्रिकेट खेल अभ्यास के लिए फरीदाबाद में पहुँचे। यह प्रशिक्षण व खेल 1 नवम्बर से 20 नवम्बर 2022 तक आयोजित किया जाएगा। समर्थनम ट्रस्ट […]

डीएवी स्कूल के नेशनल सपोर्ट प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया भाग

Faridabad/Alive News: एनआईटी तीन स्थित डीएवी स्कूल में नेशनल सपोर्ट अंडर 2022 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का आयोजन डीएवी स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति दहिया ने दीप प्रज्वलित कर किया।‌ डीएवी स्कूल में पहले आर्चरी गर्ल्स एंड बॉयस राउंड का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी […]

जे. सी. बोस में प्रकृति को बचाने का लिया संकल्प

Faridabad/Alive News: प्रगति के बीच प्रकृति को बचाने के संकल्प के साथ मुंबई से देहरादून की साइकिल यात्रा पर निकले प्रख्यात पर्यावरणविद व पद्मभूषण अलंकरण से सम्‍मानित डॉ. अनिल प्रकाश जोशी जे. सी. बोस विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्‍होंने पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत हरियाणा दिवस के उपलक्ष में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर के […]

जीवा स्कूल में किया गया कंप्यूटर फेस्ट का आयोजन

Faridabad/Alive News: सेक्टर- 21 बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में छात्रों के लिए शिक्षाप्रद कार्यक्रम कंप्यूटर फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें सामाजिक विज्ञान और कंप्यूटर विषय को सम्मिलित किया गया और कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों को समाजिक विज्ञान के प्रत्येक पहलू से अवगत कराया गया। कंप्यूटर फर्स्ट कार्यक्रम में छात्रों को तकनीकी […]

ग्रेटर फरीदाबाद के हुक्का बार में सीएम फ्लाइंग का छापा, दो दर्जन से अधिक लड़के लड़िकयां हिरासत में

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में अवैध हुक्का बार में नशा थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चोरी छुपे कैफे से लेकर होटलों और रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलाए जा रहे हैं। इससे छात्र-छात्राओं के चरित्र पर बुरा असर पड़ रहा है। ताजा मामला ग्रेटर फरीदाबाद का है, जहां एक कैफे के अंदर चल रहे हुक्का […]

एडवोकेट का मोबाइल न देने से नाराज हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने लिया हड़ताल का फैसला, हाईकोर्ट में कामकाज ठप

Chandigarh/Alive News: सोमवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के जनरल हाउस की बैठक में कहा गया कि एनआईए के निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद वकीलों ने हड़ताल वापस ली थी। लेकिन चंडीगढ़ की एडवोकेट शैली शर्मा सहित पंजाब और हरियाणा में वकीलों के घरों पर एनआईए के छापों के बाद वकीलों ने एक बार फिर […]

दिल्ली फैक्टरी में लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे, राहत बचाव कार्य जारी

New Delhi/Alive News: देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में एक पाइप फैक्टरी में भीषण आग लगने से भगदड़ मच गई और आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए हैं। जबकि कई लोगों के अंदर फंसे होने की खबर हैं। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। […]

लोगों को महंगाई से मिली राहत, एलपीजी सिलेंडर 115 रुपए हुआ सस्ता

New Delhi/Alive News: दिवाली के बाद लोगों को थोड़ी से महंगाई से राहत मिली है। दरअसल, एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की गई है। वहीं एक नवंबर से एलपीजी गैस सिलेंडर 115 रुपये सस्ता हो गया है। हालांकि, यह कटौती देशभर में एलपीजी के कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में की गई है। फिलहाल, […]

हरियाणा शिक्षा बोर्ड दो नवंबर से लाइव करेगा परीक्षार्थियों के आवेदन

Faridabad/Alive News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने लगभग सभी कक्षाओं सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी सेकेंडरी, माध्यमिक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षा यानी सत्र 2022-2023 के परीक्षार्थियों के आवेदन-पत्र दो नवंबर से लाइव करने का फैसला किया है। मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि बिना […]

आधुनिक ओल्ड रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य हुआ शुरू, यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा

Faridabad/Alive News: एनआईटी बस अड्डे के बाद अब ओल्ड फरीदाबाद रेलवे आधुनिक बनने जा रहा है। जिसके लिए निर्माणकर्ता कंपनी ने स्टेशन पर सामान मंगवाना भी शुरू कर दिया है। साथ ही गांधी कॉलोनी में हुए अवैध कब्जे की भी तोड़फोड़ शुरू कर दी है। फिलहाल निर्माणकर्ता कंपनी ने पश्चिम दिशा से स्टेशन पर निर्माण […]