October 27, 2026

दिल्ली फैक्टरी में लगी भीषण आग, कई लोग झुलसे, राहत बचाव कार्य जारी

New Delhi/Alive News: देश की राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में एक पाइप फैक्टरी में भीषण आग लगने से भगदड़ मच गई और आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए हैं। जबकि कई लोगों के अंदर फंसे होने की खबर हैं। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। वहीं अंदर फंसे लोगों को बचाने का कार्य चल रहा है।

जानकारी के अनुसार नरेला इलाके से सुबह 9.35 बजे सूचना मिलने पर 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि फैक्टरी की पहले और दूसरे तल पर आग लगी है। आग लगने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। आग में फंसे लोगों में से दो को बचा लिया गया है। जबकि पांच लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बचाव अभियान चल रहा है।