July 30, 2026

alivenews

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में आए दुष्यंत चौटाला, सरकार से मांगे मानने की अपील

Chandigarh/Alive News: हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नगर निकायों में चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया है। उन्होंने कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए राज्य सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सफाई कर्मचारी शहरों की स्वच्छता व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी […]

युवक का अपहरण कर मारपीट करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना पल्ला क्षेत्र में युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस चौकी नवीन नगर की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रेम झा निवासी रोशन नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, दिल्ली के जैतपुर निवासी साहिल ने […]

शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर 12.50 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: शेयर मार्केट और फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 12 लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र के पालघर जिले से पकड़ा गया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-10 फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने […]

क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने देसी कट्टे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच लगातार अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश उर्फ लाडू निवासी गांव फतेहपुर सीकरी, जिला आगरा (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी […]

फरीदाबाद में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 3.75 रुपये बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग वारदातों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 3 लाख 75 हजार रुपये और चोरी किया गया सामान बरामद किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पहली घटना थाना मुजेसर क्षेत्र की है। गांव गौंछी निवासी पवन […]

न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी पर नीरज शर्मा का विरोध, बोले- मजदूरों के साथ हुआ मजाक

Faridabad/Alive News: एनआईटी-86 से पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने हरियाणा सरकार द्वारा मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी में की गई हालिया बढ़ोतरी को नाकाफी बताते हुए इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी “ऊंट के मुंह में जीरा” जैसी है और इससे मजदूरों को कोई खास राहत नहीं मिलने वाली। इसी मांग को लेकर […]

बिहार में सम्राट चौधरी कैबिनेट का गठन, OBC-EBC नेताओं को मिला बड़ा प्रतिनिधित्व

Patna/Alive News: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की नई कैबिनेट ने शपथ ले ली है। नई सरकार में कुल 32 मंत्रियों को शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल के गठन से साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले चुनाव में जातीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखकर रणनीति बनाई गई है। नई कैबिनेट में […]

तमिलनाडु में सरकार गठन पर फंसा पेंच, राज्यपाल ने विजय से मांगा बहुमत साबित करने का दावा

Chennai/Alive News: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद अभिनेता और टीवीके (TVK) प्रमुख विजय राज्य की राजनीति के केंद्र में आ गए हैं। उनकी पार्टी ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जगह बनाई है। हालांकि, सरकार गठन को लेकर अब स्थिति पूरी तरह साफ नहीं […]

फरीदाबाद में अवैध हथियारों पर कार्रवाई, 5 देसी कट्टे बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस अवैध हथियार रखने और सप्लाई करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। 5 मई को अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 5 देसी कट्टे बरामद किए। पुलिस के अनुसार, अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त […]

सट्टा लगाते 2 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने छह हजार बरामद किए

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में थाना सारन पुलिस ने सट्टा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 6010 रुपये बरामद किए हैं। पुलिस को 5 मई को गुप्त सूचना मिली थी कि सारन चौक, जवाहर कॉलोनी के पास सट्टा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते […]