Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं ने वाहन चोरी के अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस के मुताबिक, चारों मामलों का खुलासा कर सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने थाना ओल्ड फरीदाबाद में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में शाहनवाज, निवासी गांव अंदरौला, जिला पलवल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
वहीं अपराध शाखा सिकरोना की टीम ने थाना सूरजकुंड क्षेत्र में दर्ज वाहन चोरी के मामले में हाकम, निवासी गांव लहरवाड़ी, जिला नूंह को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
इसके अलावा अपराध शाखा DLF की टीम ने थाना खेड़ी पुल में दर्ज वाहन चोरी के मामले में दीपक, निवासी हनुमान नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
अपराध शाखा DLF की टीम ने थाना पल्ला में दर्ज वाहन चोरी के एक अन्य मामले में मुकेश, निवासी हनुमान नगर, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
पुलिस ने बताया कि अपराध शाखाओं की टीमों ने कुल चार वाहन चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए चार मोटरसाइकिल बरामद की हैं। सभी गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

